सहारनपुर – 29 मई : श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान (रजि.) ने आज सहारनपुर में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगीराज पद्मश्री डा. भारत भूषण जी, संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश शर्मा, डा. एस. के . उपाध्याय आदि के द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात् सबसे पहले पद्मश्री डा. भारत भूषण जी का अभिनन्दन... Read More →
सहारनपुर – 29 मई – दि. 24 मई से मंगलेश्वर महादेव मंदिर में निरंतर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहा। सुबह 6.30 से 8.30 तक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात योगी श्री प्रेम शंकर मिश्रा ने योग साधकों को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया। इसके पश्चात् पद्मश्री डा. भारत भूषण ने योग साधकों को योग का अर्थ व महत्व समझाते हुए कहा कि योग केवल आसनों व मुद्राओं तक... Read More →
सहारनपुर (27 मई) : मंगल नगर स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 24 मई से चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आज चौथा दिन था और सभागार में श्रद्धालु श्रोताओं की संख्या निरन्तर बढ़ती ही जा रही थी और इसके साथ ही बढ़ रहा था उनका उत्साह। आज योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग जो आने वाला था। पिछले दिन से कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यासपीठ पर विराजमान भागवत भूषण पं. जय प्रकाश जी ’याज्ञिक’ ने बताया कि... Read More →
सहारनपुर (26 मई) : हिरण्यकाक्ष लोभ का प्रतीक है और वराह भगवान यज्ञ स्वरूप हैं। सत्कर्म को ही यज्ञ कहते हैं। सर्वजन हिताय किये जाने वाले कार्य ही यज्ञ हैं। लोभी व्यक्ति असंतोष के कारण सब कुछ होने के बावजूद अशान्त रहता है और मानसिक रूप से पीड़ित रहता है। लोभ पाप की ओर धकेलता है, जब लोभ मन से मरेगा तभी पापकर्म बन्द होंगे। धर्म की मर्यादा के विरुद्ध जाने वाला धन मन को बिगाड़ता है। हिरण्याक्ष का लोभ... Read More →