जो व्यथा हर ले, वही कथा है – पद्मश्री डा. भारत भूषण
1 Comment
सहारनपुर – 29 मई – दि. 24 मई से मंगलेश्वर महादेव मंदिर में निरंतर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहा। सुबह 6.30 से 8.30 तक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात योगी श्री प्रेम शंकर मिश्रा ने योग साधकों को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया। इसके पश्चात् पद्मश्री डा. भारत भूषण ने योग साधकों को योग का अर्थ व महत्व समझाते हुए कहा कि योग केवल आसनों व मुद्राओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण जीवन दर्शन है, जीवन जीने की कला है। योग आत्मा द्वारा परमात्मा का साक्षात्कार करने का न केवल मार्ग दिखाता है, बल्कि इस राह को सरल भी बनाता है। डा. एस. के. उपाध्याय के आग्रह पर उन्होंने मंगल नगर से आये हुए योग साधकों व योग साधिकाओं को एक सप्ताह के लिये योग प्रशिक्षण प्रदान करने का संकल्प भी लिया। श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान के संचालक भागवत भूषण... Read More →


