default-logo

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन की नकारात्मक एनर्जी समाप्त होती है – याज्ञिक जी महाराज

Comment are off
वसुंधरा गाजियाबाद (21 सितंबर)  शिवलिंग के आकार में अपार ऊर्जा को नियंत्रित रखने की क्षमता होती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन की नकारात्मक एनर्जी समाप्त होती हैश्री राम कृष्ण सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे धर्मार्थ औषधालय की सहायतार्थ शिव पुराण की कथा के दूसरे दिवस व्यासपीठ पर बिराजमान कथा व्यास पंडित जयप्रकाश याज्ञिक जी ने आज शिव पुराण की कथा प्रसंग समझाते हुए बताया कि शिव परब्रह्म हैं।प्रणव शिव का निष्कल निराकार रुप है।ऊॅं। शिव है,शिवलिंग प्रणवरुप है -शिव का।शिव महापुराण में स्वयं महादेव समझातें हैं -मेरी सम्पूर्ण शक्तियाॅं ऊॅं (प्रणव) में हैं।प्रणवाक्षर में त्रिदेवों की शक्ति होने के कारण यह मंत्र जप करने वाले भक्तों का कल्याण करने वाला है। शिवलिंग भगवान शिव का निराकार और अनन्त स्वरुप है।जो ब्रह्मांड की सर्जन -पालन -और संहार शक्ति का प्रतीक है!संस्कृत में लिंग...
Read More →

शिव अनादि, परब्रह्म, सृष्टि के रचयिता, पालक और संहारक हैं – पंडित जय प्रकाश याज्ञिक

Comment are off
वसुंधरा गाजियाबाद (20 सितंबर) :  वसुंधरा, गाजियाबाद के सेक्टर 15 स्थित S.G. Public Sr Secondary School के सभागार में आज श्री महाशिव पुराण का एक सप्ताह का ज्ञान यज्ञ आरम्भ हुआ जिसका उद्देश्य श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा सेक्टर 17 में संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय की आर्थिक सहायता करना है!  कथा व्यास हैं – ब्रह्मलीन संत पथिक जी महाराज के अनन्य शिष्य पंडित जय प्रकाश ‘याज्ञिक’ जी महाराज, जो अपने पावन संकल्प के अनुरूप कथा में प्राप्त होने वाले समस्त नक़द चढ़ावे को धर्मार्थ चिकित्सालय को दे देते हैं ताकि यह चिकित्सालय रोगियों की निस्वार्थ सेवा करता रह सके!  यह श्री महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ आज दिनांक 20 सितंबर से 27 सितंबर तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगी और सुबह को देव पूजन कार्यक्रम चलेंगे!   आज के आयोजन की शुरुआत 1...
Read More →

सादर विनम्र अनुरोध – श्री शिव पुराण कथा का आयोजन

Comment are off
आप सभी आदरणीय महानुभावो को ज्ञात ही है कि श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान वसुन्धरा द्वारा हर वर्ष वसुंधरा एवं आसपास के सनातनियो के ही सहयोग से एक धार्मिक आयोजन कराया जाता है जिसके परिपेक्ष्य मे इस बार संस्था द्वारा आम जनता की मांग को देखते हुए दिनांक 13 सितम्बर से 20 सितम्बर तक श्री शिव महापुराण की कथा करायी जा रही है जिसके लिए सभी को बधाई श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान का कथा कराने का उद्देश्य यह भी है कि कथा के दोरान जो सहयोग या दान राशि आती है उसका उपयोग सेक्टर 17 बी बसुन्धरा मे संस्था के धार्मिक चिकित्सालय मे गरीबो के लिए उपचार करने वाले फिजिशियन, फिजियोथेरेपी एवं डेन्टलिस्ट,दवाई तथा चिकित्सालय के रखरखाव के लिए पूरे वर्ष व्यय किया जाता है आपकी मेहनत की कमाई मे से दिया गया संस्था को धन सनातन धर्म के लिए एवं गरीबो के उपचार के लिए ही व्यय किया जाता है मुझे आशा ही पूर्ण विश्वास है ...
Read More →

छल कपट से भरा हृदय लिए व्यक्ति मुझे नहीं सुहाते : प्रभु श्री राम

Comment are off
कोटि विप्र वध लागहिं जाहू। आऍ सरन तजऊं नहिं ताहू।। सनमुख होइ जीव मोहि जबहीं। जन्म कोटि अघ नासहिं तबहीं।। श्रीरामचरित मानस (सुंदरकांड) 5-44 हम गुरु संदेश सुनातें हैं- भागवत भूषण पंडित जय प्रकाश जी याज्ञिक महाराज ने आज प्रभु श्रीराम और सुग्रीव का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि प्रभु की शरण में वही व्यक्ति आ सकता है जो छल कपट से दूर हो !  जब लंकाधिपति रावण का भाई विभीषण युद्ध स्थल पर भगवान श्री राम की शरण में आया तो सुग्रीव ने संदेह प्रकट किया कि हो सकता है विभीषण राक्षसराज रावण का भेजा हुआ कोई गुप्तचर हो जो हमारी सेना का भेद लेने के लिए आया हो!  इस पर प्रभु श्रीराम सुग्रीव को समझाते हुए कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति पर सैंकड़ों ब्राह्मणों की हत्या का भी आरोप हो पर वह मेरी शरण में आया हो तो मैं उसे त्याग नहीं सकता !  अगर कोई व्यक्ति हृदय से दुराचारी है तो उसे मेरा भजन कभी भी नहीं सुहाता है...
Read More →